back to top

राजनांदगांव : सांसद के अनुमोदन से पांच वर्ष पुराने सड़कों का जीर्णोद्धार…

राजनांदगांव – सांसद संतोष पांडे निरंतर पत्राचार और अनुमोदन उपरांत राजनांदगांव जिले के जीर्ण शीर्ण व मरम्मत योग्य सड़कों के नवीनीकरण की राशि प्राप्त कर ली है. उनमें से अनेक सड़कों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण होकर कार्य आरंभ की स्थिति में है जबकि शेष सड़कों की टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है. सांसद ने बताया कि देश, प्रदेश व स्थानीय स्तर की आर्थिक रीढ़ क्षेत्र की सड़कें ही होती है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़को के जनक स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए सड़कों की स्वीकृति के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं. सांसद के अनुसार नवीनीकरण की सड़कें छुईखदान विकासखंड के विचारपुर से जंगलपुर लम्बाई 4.94 कि.मी, शाखा चौक से कोर्रय लम्बाई 3 कि.मी,

Advertisements

बुन्देली से नवागांव लोधी लम्बाई 1.98 कि.मी, टी2 से हनईबन लम्बाई 1.30 कि.मी, मरदकठेरा से गर्रा लम्बाई 0.47 कि.मी, टी01 से इरिमकसा लम्बाई 1.15 कि.मी, दनिया से चारभाटा लम्बाई 1.51 कि.मी,बुढासागर से मुंडाटोला लम्बाई  5.95 कि.मी, लिमो से खौड़ा लम्बाई 4.75 कि.मी, आरकेपी से ठन्नडर लम्बाई 2 कि.मी, उदयपुर से सूराडबरी लम्बाई 4.50 कि.मी, टी2 से जगमडवा लम्बाई 2.53 कि.मी,आरकेपी से धोधा लम्बाई 1.70 कि.मी,लिंक रोड से भोथी लम्बाई 2.47 कि.मी, आमगाँव से बिडौरी लम्बाई 1.20 कि.मी, छुईखदान से कानिमेरा लम्बाई 4.50 कि.मी, आरकेपी से संडी लम्बाई 3.50 कि.मी, टी1 से रायमडवा लम्बाई 1.27 कि.मी, आरकेपी से कटंगी लम्बाई 3.80 कि.मी, जामगाँव से समनापुर लम्बाई 3.50 कि.मी,आरकेपी से नदिया लम्बाई 1.30 कि.मी, खैरागढ़ विकासखंड के  टी2 से पेटी लम्बाई 3.30 कि.मी, पेटी से घुमर्रा लम्बाई 2.57 कि.मी, टी1 से बडगड लम्बाई 3.20 कि.मी, टी1 से भीमपुरी लम्बाई 4.29 कि.मी,

डीकेजी से बघमर्रा लम्बाई 4.77 कि.मी, मंडला से केराबोरी लम्बाई 1.23 कि.मी, कुकुरमुडा से गोदरी लम्बाई 2.96 कि.मी, सोनभट्टा से मुडभदुर लम्बाई 3.05 कि.मी, टेकापारखुर्द से गाडाघाट लम्बाई 3.22 कि.मी,टी4 से तिलईभाट लम्बाई 1.20 कि.मी, मरकाटोला से तुलसीपुर लम्बाई 4.26 कि.मी, चिचोला से मदनपुर लम्बाई 3.29 कि.मी, भरदाकला से घनीखूंटा लम्बाई 0.95 कि.मी, टी7 से झीकादाह लम्बाई 1.90 कि.मी, करेला से जगन्नाथपुर लम्बाई 1.87 कि.मी, मुड़ीपार से दैहान लम्बाई 6.44 कि.मी, टी4 से परसबोड, आरकेपी से कटंगीकला लम्बाई 2.75 कि.मी, टी1 से सिवनी लम्बाई 1.60 कि.मी, टी3 से भरदाकला लम्बाई 3.70 कि.मी, पटेवा से  दर्रा लम्बाई 1.70 कि.मी,

 राजनांदगांव विकासखंड के स्टेट हाईवे से कौहाकूड़ा लम्बाई 0.91 कि.मी,डूमरढीह कला से बुन्देली कला लम्बाई 3.67 कि.मी, मुरमुंदा से जराही लम्बाई 1.65 कि.मी, स्टेट हाईवे से कलकसा लम्बाई 1.50 कि.मी, भटगाँव से टुरिपार लम्बाई 2.06 कि.मी, खपरीकला से मकरनपुर लम्बाई 1.87 कि.मी, टी1 से चंवरढाल लम्बाई 3.20 कि.मी, महरूमखुर्द से भरदाखुर्द लम्बाई 2.13 कि.मी, धौराभाटा से बुन्देलीकला लम्बाई 1.40 कि.मी, स्टेट हाईवे से ढाबा लम्बाई 1.20 कि.मी, तुमडीलेवा से ककरेला लम्बाई 3.73 कि.मी, परसबोड से बिहावबोड लम्बाई 3.54 कि.मी, स्टेट हाईवे से अचानकपुर भाटापारा  लम्बाई 5.80 कि.मी, बोरी से जराही लम्बाई 8.50 कि.मी नवीनीकरण स्वीकृत के लिए मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, निजाम मांडवी, प्रेम नारायण चंद्राकर, नुनकरण साहू, बिसेसर साहू, जागेश्वर साहू, रोहित चंद्राकर तथा  सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह सहित कार्यकर्ताओ ने सांसद का आभार  व्यक्त किया है.

Advertisements

You cannot copy content of this page