back to top

राजनांदगांव: महापौर ने सेना दिवस पर वीर जवानों के अदम्य साहस और बहादुरी को किया कोटि-कोटि नमन…

राजनांदगांव – महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने सेना दिवस पर मौजूदा और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा करने और शांति बनाए रखने के दौरान पेशेवर रवैया, कुर्बानी और बहादुरी का परिचय दिया हैं.

Advertisements

भारतीय सेना के वीर जवानों, अधिकारियों सहित सभी देशवासियों को सेना दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं। अपने अदम्य साहस और वीरता से माँ भारती की रक्षा में सदैव समर्पित वीर सपूतों का पूरा देश अभिनंदन करता है।

उन्होंने कहा भारतीय सेना के अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शांति, युद्धकाल और संकट के समय में जवान हमारी सुरक्षा, राहत और बचाव का कार्य करते हैं।
उनकी निःस्वार्थ सेवा के लिए हम सब सेना के जवानों के सदैव ऋणी रहेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page