back to top

राजनांदगांव : साइकल सवार अधेड़ ट्रक के सामने कुदकर आत्महत्या कर दी जान ,जेब से मिला सुसाइड नोट….

राजनांदगांव शनिवार की शाम होटल राज इम्पीरियल के समीप एक अधेड़ साइकिल सवार के ट्रक के नीचे आ जाने से मौत हो गई। इसे एक हादसा ही माना जा रहा था । किंतु कुछ घंटे बाद मृतक की जेब से प्राप्त सुसाइड नोट से पता चला कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला है । आत्महत्या के इस तरीके से पुलिस भी सन्न रह गई है। सुसाइड नोट मिलने के बावजूद कारण का खुलासा नहीं हुआ है।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार लालबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रेवाड़ी में होटल राज इंपिरियल के समीप ट्रक के नीचे आ जाने से एक राजमिस्त्री की शनिवार शाम दर्दनाक मौत हो गई। प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा ही माना जा रहा था । देर रात यह बात सामने आई कि मृतक बीरबल यादव 50 वर्ष निवासी कौरिनभाटा ने खुद अपने साइकिल सहित जान देने के इरादे से ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या की है ।

इस वास्तविकता का पता तब चला जब मृतक की जेब से सुसाइड से संबंधित उसके द्वारा लिखा गया पत्र पुलिस के हाथ लगा। ट्रक सीजी 04 एच आर 7174 के चालक क्रमांक विनोद कुमार तिवारी पिता रायबली तिवारी 45 वर्ष निवासी कृषक नगर छोरा रायपुर पुलिस ने भादवि की धारा 341 (ए) के तहत अपनी हिरासत में ले लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page