back to top

राजनांदगांव : साढे सात माह की गर्भवती का हुआ सफल ऑपरेशन ,जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ…

राजनांदगांव, छह जनवरी। सिटी हॉस्पिटल लालबाग की डॉक्टरों की टीम ने एक ऐसा जटिल मामला सुलझा लिया जिसमें जच्चा या बच्चा किसी एक की जान जाती ही है। गत दिवस साढ़े सात माह की गर्भवती महिला परमेश्वरी डीलर पति नरेश डीलर प्रसव पीड़ा की वजह से सिटी हॉस्पिटल पहुंची।सिटी हॉस्पिटल के डॉ. प्रियांक ठाकुर ने तथा राना सिंह ने पवार ने बताया कि उक्त सामान्य से काफी अधिक था और गर्भ भी साढ़े सात माह का था। उन्होंने बताया कि मेडिकल लाइन में ऐसे मामले को पीआईएच कहते हैं जिसमें जच्चा व बच्चा में से किसी एक की या फिर दोनों की जान जा सकती है। इस जटिल मामले को डॉ. सिद्धि सैनिक एवं डॉ. प्रियांक ठाकुर द्वारा सफल ऑपरेशन कर सुलझाया गया। यही नहीं साढ़े सात माह के आठ सौ ग्राम के बच्चे की जान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम बैद द्वारा बचा ली गई। जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Advertisements

डॉ. ठाकुर ने बताया कि जच्चा और बच्चा पर विशेष ध्यान रखा गया जब तक दोनों सामान्य स्थिति में नहीं पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक मासूम के आने से डीलर से परिवार में हर्ष व्याप्त है।

Advertisements

You cannot copy content of this page