back to top

राजनांदगांव : साफ सफाई के अलावा निर्माण कार्य का आयुक्त ने लिया जायजा…

जी.ई.रोड नाला सफाई के दिए निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 27 जून। साफ सफाई में गुणात्तम सुधार लाने तथा शहर में चल रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा प्रतिदिन सुबह वार्डो में जाकर जायजा ले रहे है। आज उनके द्वारा जी.ई.रोड, महावीर चौक, एंव कौरिनभाठा में साफ सफाई तथा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्हांेने टांका घर जाकर विद्युत, मोटर एवं पेयजल संबंधी कार्य करने वाले कर्मचारियो की जानकारी लिए।


सफाई निरीक्षण में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने महावीर चौक में नाला देख नाला सफाई कराने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा को निर्देशित कर शहर के नाला सफाई के संबंध में जानकारी लिए। श्री मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में नाला सफाई के पश्चात द्वितीय चरण में शेष नालो की सफाई की जा रही है। आयुक्त ने कहा कि पानी भरान वाले क्षेत्रों के नाली नालों की अच्छी तरह से सफाई कराई जाए तथा पानी भरान क्षेत्र में कच्ची नाली खोद कर पानी निकासी की व्यवस्था करे। मौसमी बीमारी को ध्यान में रखकर सभी आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त करे।


आयुक्त ने महावीर चौक के किनारे नाला को ढकने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि चौक से बडी गाडी मोडने के दौरान दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जिसे देख नाला को ढकने की व्यवस्था करे। उन्होने महावीर चौक में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कौरिनभाठा तालाब सौदर्यीकरण कार्य का जायजा लेकर कार्य में तेजी लाकर शेष कार्य जल्द पूर्ण करने कहा। उन्होने कहा कि बारिश में तालाब भरने के पूर्व उसके आस पास के सभी कार्य को प्राथमिकता देवे।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा टाका घर पहुॅच जल, विद्युत, मोटर के कर्मचारियो के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करे और बिजली, पानी संबंधी कार्यो मंे नागरिको एवं पार्षदो की समस्या का प्राथमिकता तय कर निराकरण करे। उन्होंने शहर की सभी लाईटो की मरम्मत करने कहा। उन्होंने कहा कि बारिश को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त रखे, वाहन एंव मशीनो का मरम्मत करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page