back to top

राजनांदगांव : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 16 अगस्त से 9 सितम्बर तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तक वार्डो में शिविर…


29 अगस्त को वार्ड नं. 50 व 51 में, 30 अगस्त को वार्ड नं. 42,43 व 46 में तथा 31 अगस्त को
वार्ड नं. 40,41 व 48 में शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 27 अगस्त। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जून 2024 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 16 अगस्त 2024 से 9 सितम्बर 2024 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 29 अगस्त को रानी जोतकुवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गैठान सिंगदई में व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी में, 30 अगस्त को राजीव वार्ड नं. 42 के लिये पार्षद कार्यालय राजीव नगर में,

सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिये आंगन बाडी भवन फिरंतीन मंदिर के पास में व बसंतुपर वार्ड नं. 46 के लिये सामुदायिक भवन हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर में एवं 31 अगस्त को गुरूघासीदास वार्ड नं. 40 व नंदई वार्ड नं. 48 के लिये सामुदायिक भवन नंदई नाका में व झुलेलाल वार्ड नं. 41 के लिये सामुदायिक भवन झुलेलाल में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये भी शिविर का आयोजन किया जायेगा।


निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11: 30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह जून 2024 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page