back to top

राजनांदगांव : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 मार्च से 2 अपै्रल तक वार्डो में शिविर, दिसम्बर एवं जनवरी माह के पेंशन का होगा भुगतान…

साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 मार्च से 2 अपै्रल 2025 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तक
वार्डो में शिविर, दिसम्बर एवं जनवरी माह के पेंशन का होगा भुगतान

Advertisements

21 मार्च को वार्ड नं. 49 में, 24 मार्च को वार्ड नं. 50 व 51 में एवं 25 मार्च को वार्ड नं. 42,43 व 46 में शिविर

राजनांदगांव 20 मार्च। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह दिसम्बर 2024 एवं जनवरी 2025 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 10 मार्च से 2 अपै्रल 2025 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 21 मार्च को मोहड वार्ड नं. 49 के लिये पार्षद कार्यालय सामुदायिक भवन मोहड में, 24 मार्च को रानी जोतकुवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई मे व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी में एवं 25 मार्च को राजीव वार्ड नं. 42 व सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिये सामुदायिक भवन फिरंतीन मंदिर के पास तथा बसंतपुर वार्ड नं. 46 के लिये सामुदायिक भवन हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये भी शिविर का आयोजन किया जायेगा।


निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह दिसम्बर 2024 व जनवरी 2025 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page