back to top

राजनांदगांव : सामान्य प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता के लिए लगाए गए फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन…

राजनांदगांव 23 मार्च 2022। सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री शांतनु पी. गोटमारे एवं कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने कलेक्टोरेट परिसर में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ अंतर्गत मतदाताओं को मताधिकार के महत्व एवं जानकारी दी जा रही है।

Advertisements

साथ ही फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से स्वीप द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया गया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, नोडल अधिकारी स्वीप श्रीमती रश्मि सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page