back to top

राजनांदगांव: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी कैंसर जांच शिविर का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव। जिला स्वास्थ्य समिति राजनांदगांव एवं बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्तन कैंसर एवं मुख कैंसर की स्क्रीनिंग बालको मेडिकल सेंटर की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रश्मि राय एवं टीम द्वारा किया गया। 

शिविर में 30 महिलाओं का मेमोग्राफी एवं पेप स्मीयर टेस्ट किया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार एनसीडी श्री विकास राठौर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page