राजनांदगांव: निर्धन छात्रा शिक्षा व्यवस्था अंतर्गत वार्षिक शुल्क के लिए 3 शासकीय स्कूलो में राशि का वितरण…

बजट के 24 घण्टे के अंदर महापौर ने प्रारंभ किया बजट क्रियान्वयन

राजनांदगांव 23 अपै्रल। निर्धन छात्रा शिक्षा व्यवस्था बजट प्रावधान क्रियान्वयन अंतर्गत आज महापौर श्री मधुसूदन यादव की उपस्थिति में महापौर कक्ष मंे आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र ंिसह पारस वर्मा,शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री आलोक श्रोती तथा निगम पदाधिकारियो की उपस्थिति में महापौर ने ठा.प्यारेलाल सिंह उ.मा.शाला के प्राचार्य श्री राजेन्द्र सिंह बघेल, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.शाला की प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला तथा पदुमलाल पुनालाल बक्शी उ.मा.शाला की प्राचार्य श्रीमती सुनिता खरे को स्कूल की निर्धन छात्राओ के वार्षिक शुल्क जमा करने 30-30 हजार रूपये का चेक दिया।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा दिनांक 22 अपै्रल 2026 को आहुत बैठक में सदन में पेश किया गया। बजट में विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से पारित किया गया। बजट पारित होने के 24 घण्टे के अंदर महापौर श्री यादव ने निर्धन छात्राओ की शिक्षा व्यवस्था संबंधी प्रावधान का क्रियान्वयन करने निर्देशित किए। निर्देशानुसार विभागीय प्रक्रिया कर उक्त प्रावधान का क्रियान्वयन अंतर्गत प्राचार्यो को निर्धन छात्राओ के वार्षिक शुल्क एवं अन्य शुल्क जमा करने चेक दिया गया। इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के बजट में हमने मूलभूत सुविधा सहित शहर विकास के अलावा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ को समाहित किया है। जिसका क्रियान्वयन करने का संकल्प हमने सदन में लिया था।

संकल्प अनुसार निर्धन छात्राओ को निःशुल्क शिक्षा संबंधी प्रावधान का आज ही क्रियान्वयन किया और उसके लिए 3 शासकीय स्कूल के निर्धन छात्राओ के वार्षिक शुल्क एवं अन्य शुल्क के लिए चेक प्राचार्यो को प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस प्रावधान को पहले क्रियान्वयन करने का उद्देश्य यह है कि शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है और विद्यार्थियों की फीस जमा करने की प्रक्रिया स्कूलो मे की जा रही है। स्कूलो में राशि देने से प्राचार्य निर्धन छात्राओ का फीस जमा करेगे जिससे छात्रा के शिक्षा में व्यावधान उत्पन्न नही होगा।

कार्यक्रम मंे महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री सुनील साहू, राजेश जैन रानू,श्रीमती बीना ध्रुव, सावन वर्मा, शैकी बग्गा, श्रीमती वर्षा सिन्हा, डीलेश्वर प्रसाद साहू,वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षदगण सर्वश्री मनोहर यादव, श्रीमती अपूर्वा श्रीवास्तव,प्रमोद झंझाडे, कुलेश्वर ध्रुव, श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर,चन्द्रशेखर लश्करे, रवि सिन्हा, सतीश साहू, श्रीमती अमृता सिन्हा, सेवक राम उइके,डुरेन्द्र साहू, संजय रजक व चन्द्रकृत साहू,पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा व श्री मुकेश ध्रुव, पार्षद प्रतिनिधि श्री नादान सेन, श्री समीर श्रीवास्तव, श्री राजेश यादव, पंकज कुरंजेकर के अलावा शिक्षा सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा व शिक्षक उपस्थित थे।