back to top

राजनांदगांव: सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, चिखली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

राजनांदगांव। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी जब्त किया गया है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई की शाम सूचना मिली कि चिखली रमन बाजार तालाब पार स्थित हनुमान मंदिर के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही चिखली पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी मनोज यादव (27 वर्ष) निवासी चिखली रमन बाजार तालाब के नीचे को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी तथा चिखली चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page