back to top

राजनांदगांव: बसंतपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, उपद्रवी पर भी हुई कार्रवाई…

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई की।

Advertisements

एक ओर अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वहीं मोहल्ले में हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले युवक के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिक्री के उद्देश्य से अवैध देशी शराब लेकर जा रहा है।

सूचना के आधार पर बसंतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिवा सिन्हा (26 वर्ष) निवासी लखोली अटल आवास को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 पौवा देशी शराब (4.500 बल्क लीटर), जिसकी कीमत लगभग 2,500 रुपये है, तथा 300 रुपये बिक्री रकम बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसी दौरान इंदिरा नगर क्षेत्र में हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे गोपेन्द्र साहू (28 वर्ष) निवासी ग्राम पार्रीखुर्द के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 एवं 126(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर इस्तगासा तैयार करते हुए माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, प्रधान आरक्षक किशोर यादव, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर सहित थाना बसंतपुर के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, सट्टा और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page