back to top

राजनांदगांव: साहू समाज ने गरीब परिवारों को सूखा राशन वितरण किया…

राजनांदगाँव- कोरोना महामारी से प्रभावित परिवार,  दिहाड़ी मजदूरों को साहू समाज  जिला राजनांदगाँव  द्वारा साहू सदन भवन में सुखा राशन वितरित किया गया।

Advertisements

जिला साहू संघ के महामंत्री अमरनाथ साहू ने बताया कि  जिला अध्यक्ष  कमल किशोर साहू के मार्गदर्शन  में समाज के दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित कृष्णा साहू , साहू बाॅडी के सौजन्य से नगर निगम क्षेत्र के गरीब परिवार को सूखा राशन वितरण किया गया ।

गरीब परिवार को लाकडाऊन की स्थिति में घर चलाना मुश्किल हो रहा था, ऐसे परिवार, राशन का पैकेट पाकर खुश है। उन्होंने  जिला साहू समाज व दानदाताओं को हृदय से धन्यवाद दिया है।

  इस अवसर पर  विवेक साहू, अंजू पूरन साहू,  डी साहू , अँजोरसिंह साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, भागवत साहू, संयोजक अधिवक्ता प्रकोष्ठ, नरेश गंजीर, जागेश्वर साहू आदि प्रमुख जन  उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page