back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 2 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक…

प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर,

Advertisements

2 फरवरी को वार्ड नं. 1 व 2 में, 3 फरवरी को 20,21 व 22 में तथा 4 फरवरी को वार्ड नं. 7,9 व 11 में शिविर

राजनांदगांव 1 फरवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 2 फरवरी से 22 जनवरी 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 2 फरवरी को बजरंगपुर वार्ड नं. 1 के लिये साहू धर्मशाला बजरंगपुर नवागांव में व महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिये लोधी भवन में, 3 फरवरी को रविदास वार्ड नं. 20 व मेडिकल कालेज वार्ड नं. 21 के लिये पेण्ड्री स्कूल में एवं रेवाडीह आशा नगर वार्ड नं. 22 के लिये रेवाडीह स्कूल में तथा 4 फरवरी को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये मंगल भवन शंकरपुर में व राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। इसी प्रकार शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेग।

Advertisements

You cannot copy content of this page