back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 8 मार्च से 29 मार्च 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

14 मार्च को वार्ड नं. 18,19,23,44 व 45 में, 15 मार्च को वार्ड नं. 47 व 51 में तथा 16 मार्च को वार्ड नं. 49 व 50 में शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 12 मार्च। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 8 मार्च से 29 मार्च 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 14 मार्च को लालबहादुर शास्त्री वार्ड नं. 18 व वर्धमान नगर वार्ड नं. 19 के लिये आनंद विहार कालोनी के सामुदायिक भवन गली नं. 05 मंे, स्टेडियम वार्ड नं. 23 के लिये पार्षद कार्यालय स्टेडियम रोड में एवं कौरिनभाठा वार्ड नं. 44 व रामकृष्ण वार्ड नं. 45 के लिये सतनाम धर्मशाला कौरिनभाठा में,

15 मार्च को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी में तथा 16 मार्च को मोहड़ वार्ड नं. 49 के लिये पार्षद कार्यालय मोहड में व रानी जोतकुवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा।

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page