back to top

राजनांदगांव : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 26 मई से 18 जून 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

10 जून को वार्ड नं. 37, 38 व 39, 13 जून को वार्ड नं. 20,21 व 22 में एवं 15 जून को वार्ड नं. 24, 25 व 26 मेे शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 8 जून। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 26 मई से 18 जून 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 10 मई को महावीर वार्ड नं. 37 के लिये गंज पारा स्कूल में,

दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिये पार्षद कार्यालय ब्राम्हण पारा में, व हीरामोती वार्ड नं. 39 के लिये सार्वजनिक भवन नागेशवर मंदिर में 13 जून को रविदास वार्ड नं. 20 व मेडिकल कालेज वार्ड नं. 21 के लिये पेन्ड्री स्कूल में व रेवाडीह आशा नगर वार्ड नं. 22 के लिये रेवाडीह स्कूल में एवं 15 जून गुरूगोविन्द सिंह वार्ड नं. 24 के लिये सिंधू भवन लालबाग में, शीतला माता वार्ड नं. 25 के लिये पुत्री शाला में एवं रानी सूर्यमुखी देवी वार्ड नं. 25 के लिये गुडाखू लाईन औषधालय में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page