back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 31 जुलाई से 22 अगस्त 2023 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

3 अगस्त को वार्ड नं. 3,8 व 11 में, 4 अगस्त को वार्ड नं. 5,6 व 10 में एवं 5 अगस्त को
वार्ड नं. 7 व 9 मेे शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 1 अगस्त। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जून का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 31 जुलाई 2023 से 22 अगस्त 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 3 अगस्त को मोतीपुर वार्ड नं. 3 व रामनगर वार्ड नं. 8 के लिये मोतीपुर स्कूल सामुदायिक भवन में एवं राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में, 4 अगस्त को चिखली वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर चिखली में,

शासकीय मुद्रणायल वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में व महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड ंन. 10 के लिये शिव मंदिर शांतिनगर में एवं 5 अगस्त को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये मंगल भवन शंकरपुर स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।


निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page