back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 1 मार्च से 23 मार्च 2024 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तक वार्डो में शिविर…

5 मार्च को वार्ड नं. 7 व 9 में, 6 मार्च को वार्ड नं. 12 व 14 में, 7 मार्च को वार्ड नं. 13 में एवं
9 मार्च को वार्ड नं. 15,16 व 17 मेे शिविर

राजनांदगांव 3 मार्च। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जनवरी का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 1 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 5 मार्च को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये हास्पिटल परिसर शंकरपुर में, 6 मार्च को डॉ. भीमराव आम्बेडकर वार्ड नं.12 के लिये बाबू प्राथमिक शाला स्टेशनपारा में व बलरामदास वार्ड नं. 14 के लिये वेसलियन स्कूल में, 7 मार्च को गौरी नगर वार्ड नं. 13 के लिये सार्वजनिक मंच गौरी नगर में एवं 9 मार्च को डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिये बीएनसी मिल के पास राम मंदिर में एवं ठा.प्यारेलाल सिंह वार्ड नं. 16 व तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के लिये ठा.प्यारेलाल स्कूल में
शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।


निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह जनवरी 2024 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page