back to top

राजनांदगांव : सिंगदई मुक्तिधाम रोड होगा सीमेंटीकरण, महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 4 जून। सिंगदई वार्ड नं. 50 मुक्तिधाम रोड में सीमेंटीकरण के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आज भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे की अनुशंसा पर शहर में विकास कार्य कराये जा रहे है। विधायक एवं सांसद द्वारा वार्डो मंे विकास कार्य कराने विधायम सांसद निधि के अलावा अन्य मद मंे अनुशंसा कर राशि दिलाए है।

Advertisements

इसी कडी में सिंगदई मुक्तिधाम रोड निर्माण के लिए अधोसंरचना पर्यावरण निधि अंतर्गत 30.00 लाख रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिससे रोड निर्माण हेतु भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम रोड खराब हो गया था जिसे बनाने की मांग की गयी थी, मांग अनुसार सीमेंट रोड बनाने प्रक्रिया की गयी और उसके निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है। उक्त रोड का निर्माण जल्द किया जायेगा, ताकि बारिश के पूर्व रोड मूर्त रूप ले सके।


कार्यक्रम मे जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, उप नेता प्रतिपक्ष व वार्ड पार्षद श्री मुकेश साहू, पूर्व पार्षद श्री राकेश रावटे व श्री अरूण देवांगन तथा श्री अलक चंद्राकर, श्री कुशल साहू, व श्री अशोक देवांगन की उपस्थिति में महापौर श्री यादव ने मुक्तिधाम रोड निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page