back to top

राजनांदगांव : 2 वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलते पाए जाने पर की गई कार्यवाही…

राजनांदगाव बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही ।
2 वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलते पाए जाने पर की गई कार्यवाही
04 वाहनों में नियमानुसार नंबर न लिखा होना स्पष्ट न लिखा होना पाया गया।

Advertisements

07 वाहन चालको के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के अन्य धाराओं तहत की गई
कार्यवाही।
कुल 13 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई चालानी कार्यवाही।
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना बसंतपुर क्षेत्रांतर्गत लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है कि इसी क्रम में दिनांक 03.05.2025 को सहायक उप निरी0 मनमोहन साहू व टीम द्वारा दुपहिया वाहन कुल 13 वाहन के चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही कर 13300 रूपये समन शुल्क राशि लिया गया।

02 वाहन चालकों द्वारा साइलेंसर द्वारा शोर नियंत्रण के विहित मानको का उल्लंघन करना पाया गया जिनके साइलेंसर को निकाल कर नया साइलेंसर लगवाया गया ,04 वाहन चालको द्वारा वाहन में नंबर न लिखा होना या स्पष्ट नंबर न लिखा होना पाया गया 07 वाहन के चालको द्वारा यातायात नियमों का पालन करते नहीं पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page