back to top

राजनांदगांव : सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान 29 फरवरी को…

राजनांदगांव – सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान 29 फरवरी को श्री संजय अग्रवाल कलेक्टर राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं डॉ अशोक कुमार बसोड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला राजनांदगांव के नेतृत्व में दिनांक 29 फरवरी को एक दिवसीय सिकल सेल जांच महाअभियान का आयोजन जिला राजनांदगांव में किया गया है, जिसके तहत 0 से 40 वर्ष के लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग सॉल्युबिलिटी टेस्ट एवं पीओसी टेस्ट के माध्यम से की जाएगी ,

Advertisements

अभियान का मुख्य उद्देश्य 0 से 40 वर्ष के लोगों की स्क्रीनिंग कर पॉजिटिव मरीज को इलाज उपलब्ध कराना तथा निरंतर फॉलो अप करना हैl उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया एलिमिनेशन मिशन की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर की थी जिसके तहत जिले राजनांदगांव में आगामी 3 वर्ष तक 0 से 40 वर्ष आयु समूह के सभी लोगों की स्क्रीनिंग कर सिकल सेल का उन्मूलन करना है l

मरीजों का चिन्नांकन कर उन्हें उचित परामर्श एवं इलाज प्रदाय करना है ,एकदिवसीय महाअभियान हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों को में कार्यरत मैदानी स्तर के अम्लों को लक्ष्य दिया गया है जिसके तहत 0-40 वर्ष की आयु समूह की स्क्रीनिंग कर ऑनलाइन एंट्री दर्ज करनी है,

इस हेतु आवश्यक समस्त तैयारी एवं कीट की उपलब्धता सभी केदो में कर दी गई हैl अभियान अंतर्गत दिनांक 29 फरवरी को लगभग 45000 का स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है जिसमें विकासखंड छुरिया 10000 ,विकासखंड डोंगरगांव 8000, विकासखंड डोंगरगढ़ 10000 ,विकासखंड घुमका 10000 एवं राजनांदगांव शहरी क्षेत्र को 7000 इस प्रकार कुल 45000 का लक्ष्य सभी विकासखंडो को दिया गया है,

अभियान पूर्व तैयारी की समीक्षा हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खंड चिकित्सा अधिकारियों ,सभी मैदानी अमलो की वीसी लेकरआवश्यक दिशानिर्देश दिए गये एवं तैयारी की समीक्षा की गई l लोगों से यह अपील है कि वह अपने निकटतम स्वास्थ्य केदो में जाकर सिकल सेल एनीमिया की जांच अवश्य कराकर ,आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करें l

Advertisements

You cannot copy content of this page