back to top

राजनांदगांव : सिकल सेल जांच महाअभियान…

सिकल सेल जांच महाअभियान

Advertisements

– जिले में 30690 नागरिकों की गई जांच

राजनांदगांव 29 फरवरी 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में  सिकल सेल एनीमिया जांच महाअभियान का आयोजन किया गया। महाअभियान में 30629 नागरिकों की  सिकलसेल जांच की गई।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बसोड बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सभी मैदानी अमलों को महाअभियान हेतु लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के अनुरूप लगभग 30 हजार स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, किंतु निर्धारित लक्ष्य से अधिक 30629 नागरिकों की सिकल सेल की जांच की गई। 

जिसमें 1030 सॉल्युबिलिटी पॉजिटिव, 369 एएस एवं 15 रोगी मिले हैं। सभी रोगियों को परामर्श एवं बेहतर इलाज हेतु निर्धारित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जिला अस्पताल में ईलाज एवं फॉलोअप के लिए रिफेर किया गया है। अभियान के बेहतर क्रियान्वयन एवं सफल संपादन हेतु सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page