back to top

राजनांदगांव : सिन्हा कलार समाज द्वारा रोशनी सिन्हा को प्रत्याशी बनाने की उठी मांग…


राजनादगांव -छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार डडसेना समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री युवराज सिन्हा के द्वारा एक अहम बैठक आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय पार्टी के सक्रिय नेताओ को उनके गतिविधि और मजबूत दावेदारी किए हुऐ व्यक्ति को टिकट दिलाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

Advertisements

इसी तारतम्य मे राजनादगांव की सक्रीय नेत्री प्रदेश प्रतिनिधि व छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती रोशनी सिन्हा को राजनादगांव विधानसभा के प्रत्याशी बनाने की मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेश कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक बैज से की गई ,

चूंकि श्रीमती रोशनी सिन्हा लम्बे अरसे से राजनीति मे सक्रिय रूप से संगठन का कार्य करते आ रहीं है। शहर महिला कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप मे राजनीति की शुरुआत करने के पश्चात उनके सक्रियता व कर्मठता को देखते हुए एक अहम जिम्मेदारी राजसभा सांसद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महिला अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी नेताम के द्वारा जिला शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई।

इस बीच मे कोरोना जैसे भीषण महामारी मे भी पार्टी के हित को ध्यान मे रखते हुए निष्ठा वा ईमानदारी पूर्वक काम करी, इसीलिए इसके कार्यप्रणाली से खुश होकर उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के समय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती निट्टा डिसूजा जी के द्वारा प्रयागराज जिले के फाफामऊ विधानसभा चुनाव मे पर्यवेक्षक नियुक्त की गई ,

उसे भी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए 10 दिन तक महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा पर कार्य करती रहीं। श्रीमती रोशनी सिन्हा के सक्रियता को देखकर सिन्हा समाज के द्वारा राजनादगांव विधानसभा की प्रत्याशी बनाने की मांग की जा रही है क्योंकि ऐसी सशक्त महिला को कॉंग्रेस पार्टी प्रत्याशी बनाती है तो निश्चित तौर पर समाज ,प्रदेश व राष्ट्र को नई दिशा मिलेगी जिससे समाज को नए आयाम गढ़ने मे मदद मिलेगा।

इस अवसर पर युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष डागेश्वर सिन्हा युवा मंच प्रदेश उपाध्यक्ष नंदू सिन्हा, श्रीमती किरण सिन्हा, कौशल सिन्हा, कुन्दन कुमार सिन्हा, रिखीराम सिन्हा, अशोक सिन्हा, अमरकांत सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, दीपक सिन्हा,डॉ घनश्याम सिन्हा,राजनांदगांव विधनसभा के दावेदार श्रीमती रोशनी सिन्हा, खुज्जी विधानसभा के दावेदार श्री तरुण सिन्हा, और धमतरी से अंबिका सिन्हा मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page