back to top

राजनांदगांव : सीआरसी द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए रैली निकालकर किया जागरूक…

राजनांदगांव – एनआईईपीआईडी सिकंदराबाद सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार अन्तर्गत संचालित सीआरसी राजनांदगांव द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया गया। रैली सीआरसी राजनांदगांव पुराना जिला अस्पताल प्रांगण से मानव मंदिर से जय स्तंभ चौक एवं महावीर चौक से होते हुए वापस सीआरसी प्रांगण तक निकाली गई।

Advertisements

रैली में सीआरसी राजनांदगांव के निदेशक श्री कुमार राजु, प्रशासनिक अधिकारी श्री सूर्यकांत बेहरा, श्री राजेन्द्र कुमार प्रवीण, श्रीमती श्रीदेवी घोड़ीशाला, श्री अश्वनी नोटियाल, श्री गजेन्द्र कुमार साहू, पूनम, शौम्या सहित सीआरसी के स्टाफ, डीएड शिक्षा में अध्ययन विद्यर्थी, पालकगण एवं कार्यक्रम के समन्वयक श्री विजय सेनापति शामिल थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page