back to top

राजनांदगांव : सीआरसी राजनांदगांव में एक दिवसीय ऑनलाइन वर्कशॉप कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 02 मई 2021। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के अधीन संचालित समेकित क्षेत्रिय केन्द्र राजनांदगांव छत्तीसगढ़ द्वारा सीआरसी राजनांदगांव में कोविड-19 के नियमानुसार एक दिवसीय आनलाइन कार्यक्रम विकास, रोजगार, अवसर और विशेष शिक्षा के क्षेत्र में मानव संसाधन विकास  पर वेबीनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिसमें पुनर्वास क्षेत्र से  संबंधित 157 शिक्षक और विद्यार्थी विभिन्न राज्यों से शामिल हुए इस वेबीनार कार्यक्रम का शुभारंभ कुमार राजू (निदेशक) द्वारा किया गया। समेकित क्षेत्रिय केन्द्र राजनांदगांव सभी प्रकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए कर्तव्यबद्ध है।

इस भीषण महामारी में समेकित क्षेत्रिय केन्द्र राजनांदगांव सभी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को ऑनलाइन द्वारा निर्वाध रूप से दिव्यांगजन के लिए संचालित कर रही है।

इसी के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विशेषज्ञों आफिस इंचार्ज सह सहायक प्राध्यापक (विशेष शिक्षा), सीआरसी सुंदरनगर मंजीत सिह सैनी, सहायक प्राध्यापक राजेंद्र कुमार प्रवीण एवं विशेष प्रशिक्षक (विशेष शिक्षा विभाग) प्रसादी कुमार महतो द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में विकास, व्यवसाय के अवसर और विशेष शिक्षा के क्षेत्र में मानव संसाधन विकास पर प्रशिक्षण और विस्तृत चर्चा की गई।

इसके अलावा सहायक प्राध्यापक समेकित क्षेत्रिय केन्द्र राजनांदगांव श्रीदेवी गोड़ीशाला द्वारा भारत सरकार के 24*7 टोल फ्री मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास नंबर 1800-599-0019 के बारे में जानकारी दिया गया। जिससे कि इस महामारी में तनाव मुक्त रहने के लिए विभिन्न उपाय के बारे में बताया गया।

इससे प्रतिभागी विशेष शिक्षा के बारे में समझेंगे और अपने क्षेत्र में इस ज्ञान का उपयोग दिव्यांगजन के जीवन स्तर को बढ़ाने में मददगार हो। इस कार्यक्रम से प्रतिभागिओं का आत्मबल बढ़ेगा। अंत में कार्यक्रम समन्वयक प्रसादी कुमार महतो द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page