back to top

राजनांदगांव सीआरसी सेंटर में सुपोषण पखवाड़ा का आयोजन, अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम संपन्न…

राजनांदगांव। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक देशभर में 8वां राष्ट्रीय सुपोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजनांदगांव के ठाकुरटोला स्थित सीआरसी सेंटर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम के अंतर्गत छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया, वहीं गर्भवती माताओं की गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई गई। साथ ही बच्चों को पोषण आहार तिरंगा किट का वितरण किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पद्मश्री शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. पुखराज बाफना एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने माताओं को बच्चों के सुपोषण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी और बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की आवश्यकता बताई।

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग की उप संचालक गुरप्रीत कौर ने बताया कि पूरे देश में 9 से 23 अप्रैल तक सुपोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

सीआरसी सेंटर की डायरेक्टर स्मिता मोहबिया ने जानकारी दी कि पखवाड़ा के अंतर्गत अन्नप्राशन, गोद भराई संस्कार एवं सुपोषण किट वितरण के साथ ही जरूरतमंद दिव्यांगजनों को भी आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में शामिल माताओं ने बताया कि उन्हें बच्चों को कुपोषण से दूर रखने एवं मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

गौरतलब है कि सुपोषण पखवाड़ा के माध्यम से मातृ एवं शिशु पोषण, एनीमिया की रोकथाम और कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page