back to top

राजनांदगांव: सीईओ जिला पंचायत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की…

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समस्त महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मनरेगा अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान चलाकर समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास एवं मनरेगा विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत उपलब्धि लाने निर्देशित किया।

Advertisements

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों में प्रगति लाने के लिए नोडल अधिकारियों को प्रति सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क करने कहा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत एफएसटीटी, डीडब्ल्यूएम, ग्रेवाटर प्रबंधन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्मित एसेट का शत प्रतिशत जीओ टैग करने कहा। उन्होंने प्रत्येक शनिवार को ग्रामों में स्वच्छता त्यौहार मनाए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता त्यौहार में शामिल होकर स्वच्छाग्राही दीदीयों को प्रोत्साहित करने एवं ग्रामीणों को समय पर स्वच्छता शुुल्क देने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने वालों पर अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने समग्र पोर्टल, मिशन जल रक्षा, कर वसूली सहित अन्य विषयों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page