back to top

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर नोडल अधिकारी नियुक्त…


राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला एवं विकासखंड स्तर पर मानस मंडलियोंं की प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री लोकेश चंद्राकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला एवं विकासखंड स्तर पर मानस मंडलियों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चयनित मंडली राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा में आयोजित राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर को चयनित मंडली को सकुशल भेजने एवं वापस लाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page