back to top

राजनांदगांव: सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा…

राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिले के सभी सब स्टेशनों में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता विद्युत मंडल के प्रगति की जानकारी ली।

 उन्होंने योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वकांक्षी योजना है। योजना अंतर्गत जिले को आगामी दो माह में लगभग 5000 कनेक्शन का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है।

 सीईओ जिला पंचायत ने विद्युत मंडल के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संबंधित वेंडर को समिति गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में सौर सभा का आयोजन कर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने तथा योजना से लाभान्वित हेतु प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहे उपभोक्ताओं को भी सौर सभा में आमंत्रित करने कहा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत कार्य में रूचि नहीं लेने वाले वेंडर्स पर कार्रवाई की जाएगी।
 
बैठक में नगर पालिक निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, लीड बैंक अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभिंयता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page