back to top

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने धान बोनस की राशि का भुगतान की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक…

राजनांदगांव 23 दिसम्बर 2023। सीईओ जिला पंचायत श्री अमित कुमार ने धान बोनस की राशि का भुगतान की तैयारियों के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के सहकारी निरीक्षक एवं जिले के सभी समितियों के समिति प्रबंधकों की बैठक ली।

 बैठक में 25 दिसम्बर 2023 को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान बोनस के राशि भुगतान के संबंध मेें चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, जिला विपणन अधिकारी उपस्थित थे। 

Advertisements

You cannot copy content of this page