back to top

राजनांदगांव : सुनसान इलाके में लिफ्ट देकर की धोखाधड़ी , फरार आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : लिफ्ट देकर सुनसान इलाके में एक वृद्धा से धोखाधड़ी करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत पांडे के मार्गदर्शन में धोखाधड़ी , चोरी के अपराधों में आरोपियों का शीघ्र पता तलाश का प्रकरण निराकरण करने निर्देशित किया गया था।

Advertisements


रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है विवेचना के दौरान आरोपी दुर्गेश निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ करने जुर्म स्वीकार करना बताया तथा पीड़ित के चांदी के ऐंठी और सुतिया को विधिवत आरोपी के कब्जे से जप्त कर कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहगांव सतीश पूरिया एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page