back to top

राजनांदगांव : सुशासन तिहार में दिव्यांग केशरी को मिला मोटराईज्ड ट्रायसायकल का उपहार…


– दिव्यांग केशरी को नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से सब्जी विक्रय करने हाट बाजार जाना हुआ आसान
राजनांदगांव 07 मई 2025। सुशासन तिहार कल्लूटोला निवासी दिव्यांग केशरी साहू के लिए उपहार लेकर आया। जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूटोला निवासी दिव्यांग केशरी साहू को महाराजपुर समाधान शिविर में नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने पर बहुत खुशी जाहिर की। दिव्यांग केशरी बाई ने बताया कि मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से अपने ग्राम के आस-पास क्षेत्र के हाटबाजार में सब्जी विक्रय करने जाना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही मोटराईज्ड ट्रायसायकल में स्टोरेज के लिए डिक्की लगा हुआ है।

Advertisements

जिससे साग-सब्जियों का परिवहन आसानी से हो जाएगा। केशरी ने बताया कि वे आस-पास के हाट बाजार में जाकर सब्जी का व्यवसाय करती है। जिससे उनके परिवार की आजीविका अच्छे से चल रही है। केशरी साहू ने बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत उन्होंने मोटराईज्ड ट्रायसायकल के लिए आवेदन किया था। जिसके अंतर्गत आज महाराजपुर समाधान शिविर में मुझे मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिल गया है। इससे  हाट बाजारों में सब्जी बेचने जाना सरल हो जाएगा और जाने-आने में कम समय लगेगा।

उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज गांव तक समाधान शिविर के माध्यम से ट्रायसायकल देकर लाभान्वित किया गया है। दिव्यांग केशरी ने कहा कि सुशासन तिहार के जरिए शासन-प्रशासन ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित कर रही है। यह नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए शासन की अच्छी पहल है। दिव्यांग केशरी ने सुशासन तिहार आयोजन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।


उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page