back to top

राजनांदगांव : सुशासन तिहार से सुनीता यादव को मिली राहत, आय और जाति प्रमाण पत्र पाकर बेटी के भविष्य की बनी राह आसान…

सफलता की कहानी

Advertisements

– सुशासन तिहार 2025

– सुशासन तिहार से सुनीता यादव को मिली राहत, आय और जाति प्रमाण पत्र पाकर बेटी के भविष्य की बनी राह आसान

     मोहला 14 मई 2025। कोटरा निवासी श्रीमती सुनीता यादव ने अपनी 8 वर्षीय बेटी कुमारी निर्मिता यादव के लिए आय एवं जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण में समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन किया था। यह प्रकरण राजस्व विभाग द्वारा सुशासन तिहार के तृतीय चरण में जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधाबाजार में आयोजित समाधान शिविर में निराकृत किया गया। शिविर के माध्यम से आज उन्हें उनकी बेटी के लिए आवश्यक आय एवं जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


       सुनीता यादव ने बताया कि ये प्रमाण पत्र उनकी बेटी के शैक्षणिक भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आवेदन देकर उन्होंने आसानी से यह दस्तावेज प्राप्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए यह अभियान अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।


       सुनीता यादव ने शासन-प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं जनता और सरकार के बीच विश्वास का पुल निर्मित करती हैं और जमीनी स्तर पर सुशासन की सच्ची मिसाल प्रस्तुत करती हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page