back to top

राजनांदगांव : सुशासन दिवस पर नगर निगम का आयोजन,प्रातः 8 बजे अटल विहार कालोनी में स्वच्छता अभियान…

संध्या 5 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में अटल जी की कविता पाठ

Advertisements

राजनांदगांव 24 दिसम्बर। शासन के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती दिनांक 25 दिसम्बर 2023 को सुशासन दिवस मनाये जाने की कडी में नगर निगम द्वारा प्रातः स्वच्छता अभियान एवं संध्या 5 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में अटल जी कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


कार्यक्रम के संबंध में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शासन निर्देशानुसार 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जा रहा है,

जिसके तहत प्रातः 8 बजे अटल विहार कालोनी यातायात नगर के पीछे स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा, इसके अलावा अटल संध्या के तहत शाम 5 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में अटल जी कविता पाठ का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कविता पाठ में छ.ग. साहित्य समिति के अध्यक्ष श्री आत्माराम कोशा आमात्य, श्री प्रदीप पाण्डे दुर्ग, श्री अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा पिनकापार,

श्री ओमवीर करण दुर्ग एवं श्री विरेन्द्र तिवारी वीरू अर्जुनी अटल जी की कविता का पाठ करंेगे। कविता पाठ के पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
आयुक्त श्री गुप्ता ने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page