back to top

राजनांदगांव : सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त हुआ ठगी का शिकार, मोबाइल रिचार्ज के मैसेज ने खाली कर दी अकाउंट….

राजनांदगांव आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व सहायक आयुक्त के ठगी का शिकार होने की खबर का खुलासा हुआ है। दरअसल रिटायर्ड अधिकारी के मोबाइल पर एक एसएमएस आया जिसमें कहा गया था कि अपने नंबर को 24 घंटे के अंदर रिचार्ज करवा लें अन्यथा वह ब्लॉक हो जाएगा। जैसे से ही उक्त अधिकारी ने बताया कि सिस्टम पर रिचार्ज की कार्रवाई की उसके खाते से दो बार में 4,84,474 रुपए निकाल लिए गए।


बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंज बिहारी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त द्वारिका प्रसाद लोहारे अपना मोबाइल रिचार्ज कराने के प्रयास में 4 लाख 84 हजार 474 रुपए लुटा बैठे। हुआ यूं कि लोहारे के मोबाइल में एक sms प्राप्त हुआ कि उसके मोबाइल का रिचार्ज समाप्त हो गया है ।जल्द ही उसे रिचार्ज नहीं कराया गया तो ब्लॉक किया जा सकता है। उन्होंने दिए गए नंबर 6205187401 पर संपर्क किया तो उन्हें बीएसएनएल के साइट पर जाकर रिचार्ज करने के निर्देश दिए गए। बताए गए निर्देश के अनुसार लोहारे ने 10 रुपए का गूगल सर्च कर रिचार्ज किया । रिचार्ज के तुरंत बाद उनके खाते क्रमांक 10914031471 से 2,76,975 रुपए निकल गए।

स्टेट बैंक कचहरी शाखा से स्टेटमेंट प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त शाखा से 2,76,975 रुपए आहरित के गए हैं साथ ही कृषि शाखा अनुपम नगर के खाता क्रमांक 10418666790 से 2,07,499 रुपए भी निकल गए हैं उक्त दोनों आहरण 12 मई को किए गए हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा इस संबंध में 27 मई को बसंतपुर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है । पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 417, 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page