back to top

राजनांदगांव: स्कूटी से अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार जालबांधा पुलिस की कार्यवाही…

राजनांदगांव। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी जालबांधा ने स्कूटी में शराब का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर जालबांधा पुलिस द्वारा ग्राम जालबांधा दिनु पेट्रोल पंप के पहले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।


रेड के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम जयप्रकाश यदु पिता कुमार यदु, उम्र 24 वर्ष, निवासी घूमका, थाना घूमका, जिला राजनांदगांव बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से जुपिटर स्कूटी की डिग्गी में रखी 32 नग पौवा शोले देशी प्लेन शराब कुल 5.760 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 2560 रुपये, बरामद की गई। इसके अलावा जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 08 BD 3568, जिसकी कीमत लगभग 90,000 रुपये, भी जब्त की गई।

कुल मिलाकर 92,560 रुपये मूल्य की शराब एवं वाहन जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसे दिनांक 04.01.2026 को शाम 7.00 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उप जेल सालौनी भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page