back to top

राजनांदगांव : स्कूली बच्चों ने ओडीएफ प्लस की आकृति बनाकर स्वच्छता का दिया संदेश…

राजनांदगांव 24 अगस्त 2024। जिले में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी ग्रामों में स्वच्छता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामवासी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और ग्रामों के चौक-चौराहों, मोहल्लो एवं बाजार सहित अन्य स्थलों की साफ-सफाई की जा रही है। 

इसी कड़ी में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ में स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामवासियों एवं स्कूली बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांव की साफ-सफाई की।

 स्कूली बच्चों द्वारा ओडीएफ प्लस की आकृति बनाकर ग्राम को ओडीएफ प्लस बनाने और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकान्त कोरार्म, जनपद सीईओ श्री नवीन कुमार, एबीईओ रश्मि ठाकुर, प्राचार्य श्री केपी साहू , सीएसी श्री सलामे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page