back to top

राजनांदगांव : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा – 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित करने…

निगम ने तैयार की रूप रेखा

Advertisements

राजनांदगांव। भारत सरकार आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण के आदेशानुसार 15 सितम्बर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाना है। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के लिये निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में रूप रेखा तैयार की गयी है, जिसके तहत शासन निर्देशानुसार स्वच्छता संबधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।


स्वच्छता पखवाड़ा के संबंध में निगम आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि शासन निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत इंडियन स्वच्छता लींग 2.0 सफाई मित्र सुरक्षा शिविर एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक कराया जाना है। कार्यक्रम में 16 सितम्बर को स्वच्छता रैली, शपथ तथा 20 से 22 सितम्बर तक सफाई मित्रों का हैल्थ चेकअप व केन्द्र एवं राज्य शासन योजनांतर्गत लाभ प्रदान करने हेतु पंजीयन शिविर के अलावा 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक साफ सफाई संबधित विभिन्न गतिविधियों में स्वच्छता जन जागरूकता, जनभागीदारी से तालाब सफाई अभियान, नुक्कड नाटक, रैली, प्लास्टिक बैन व सोर्स पर ही कचरा पृथकीकरण हेतु प्रचार प्रसार किया जायेगा।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि पखवाड़ा का शुभारंभ 16 सितम्बर को स्वच्छता रैली से किया जायेगा रैली का शुभारंभ महापौर श्रीमती हेमा देशमुख जी द्वारा नगर निगम कार्यालय से किया जायेगा एवं समापन 2 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता सम्मान समारोह आयोजित कर किया जायेगा, जिसमें महापौर महोदया द्वारा स्वच्छता अपनाने शपथ दिलायी जायेगी। उन्हांेने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का प्रमुख उद्देश्य सफाई में सुधार के साथ साथ लोगों को स्वच्छता से जोडना है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि स्वच्छता पखवाड़ा से जुडे एवं अपने शहर में स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण निर्मित करने अपने लोगों को भी जागरूक करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page