back to top

राजनांदगांव : स्वतंत्रता दिवस पर खिदमत फाउंडेशन संस्था द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक…

राजनांदगांव । स्वतंत्रता दिवस पर खिदमत फाउंडेशन ने पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की शुरुआत की हैं। फाउंडेशन ने पेड़ों को बचाने के लिये पेडों पर पोस्टर लगाकर संरक्षण करने आजादी के अमृत महोत्सव में संदेश दिया।

Advertisements

खिदमत फाउंडेशन के अध्यक्ष आदिल रिजवी ने कहा कि आजकल पेड़ों की कटाई हो रही है। लोग अपनी जिम्मेदारी को समझ नही रहे है हर व्यक्ति को चाहिए कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल करे। जिससे कि धरती पर पारिस्थिति संतुलन बना रहे।

वनों की कटाई होने से जलवायु परिवर्तन की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पेड़ो से हमे वायु मिलती है इंसान भूखा रह सकता है लेकिन बिना हवा के जीवन जीना मुश्किल है। इसी तारतम्य में खिदमत फाउंडेशन ने पेड़ो को सुरक्षित रखने पोस्टर के माध्यम से अभियान की शुरुआत की है। और अपील की है।

इस अभियान में फाउंडेशन के अध्यक्ष आदिल रिजवी, आसीम अहमद, कदीर अशरफी, राशिद अहमद, नासिर खान, नईम कुरैशी, इमरान खान, अकरम खान उपस्थित थे। यह जानकारी सदस्य यूनुस अजनबी ने दी ।

Advertisements

You cannot copy content of this page