back to top

राजनांदगांव : स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को,नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील…

स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को

Advertisements

– नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

राजनांदगांव 12 अगस्त 2024। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त 2024 को सुबह 7.30 बजे से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान से प्रारंभ होगा।

 स्वतंत्रता दौड़ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान से प्रारंभ होकर गौरव पथ रोड से वीआईपी रोड होते हुए भदौरिया चौक दिग्विजय स्टेडियम के सामने से वापस वीआईपी रोड होते हुए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान में समाप्त होगी। 

स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी, खिलाड़ी, खेल संघ के पदाधिकारी, शासकीय विभागों के अध्ािकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। नगरवासियों से 14 अगस्त 2024 को सुबह 7.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वतंत्रता दौड़ को सफल बनाने की अपील की है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page