back to top

राजनांदगांव: स्वतंत्रता दौड़ में सरस्वती उ.मा.विद्या मन्दिर के विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग…

राजनांदगांव। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, राजनांदगांव द्वारा 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसंतपुर, गोकुल नगर, राजनांदगांव के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Advertisements

स्वतंत्रता दौड़ में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी विद्यार्थी अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ दौड़ में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से हुआ। इसके पश्चात दौड़ गौरव पथ होते हुए भदौरिया चौक तक पहुँची तथा निर्धारित मार्ग से वापस होकर पुनः अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दौड़ का समापन किया गया।

पूरे मार्ग में विद्यार्थियों में उत्साह और देशभक्ति का जोश देखने को मिला। तिरंगा हाथों में लेकर दौड़ते विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न विद्यालयों के शाला परिवार के आचार्यगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दौड़ के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता ने विद्यालय परिवार के लिए भी गौरव का अवसर प्रदान किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page