back to top

राजनांदगांव : स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन…


राजनांदगांव। विगत 5 वर्षों से वेतन वृद्धि न होने पर छत्तीसगढ़ सेजेस टीचर्स एंड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर जिले के समस्त स्वामी आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया । संघ के अध्यक्ष विकास तिवारी, महासचिव अरुण मिश्रा एवं प्रदेश सहसचिव हर्षवीर वैष्णव ने बताया कि वर्ष 2023 में तात्कालीन मुख्यमंत्री महोदय द्वारा समस्त विभागों मे कार्यरत संविदा कर्मियों के वेतन मे 27 % की वेतन वृद्धि की गई थी किन्तु आज पर्यंत तक स्वामी आत्मानंद विद्यालयों मे कार्यरत शिक्षकों के वेतन मे कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है

Advertisements

जबकि शिक्षा विभाग में कार्यरत अन्य संविदाकर्मियों के वेतन में 27% की वृद्धि की गई है | इस हेतु अनेकों बार शासन प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंप अपनी मांग से अवगत कराया गया किन्तु कोई निर्णय नहीं लिया गया | अतः विवश होकर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा शनिवार को कार्यस्थल पर विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया एवं शासन से वेतन वृद्धि की मांग की गई जिसका समर्थन छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल एवं छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ द्वारा भी किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page