back to top

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण दवाईयों का हो रहा वितरण…

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण दवाईयों का हो रहा वितरण
राजनांदगांव 19 मई 2025। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाईयों का वितरण किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में वांछित योग्यताधारी फार्मासिस्ट सेवारत है। जिनके माध्यम से अस्पताल के मरीजों को दवा डॉक्टर द्वारा लिखी गयी दवाईयों का वितरण पूर्ण जानकारी बताकर किया जाता है।

Advertisements

जिला एवं विकासखण्ड के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरन्तर स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर भण्डार गृह एवं दवाईयों के एक्सपायरी एवं आवक-जावक पंजी का अभिप्रमाणीकरण किया जाता है। अस्पताल से वितरित की गयी दवाईयों की खराबी के संबंध में किसी भी मरीज द्वारा किसी भी माध्यम से शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है।

जिले के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में औसतन 200-250 मरीजों को प्रतिदिन दवा वितरित की जाती है। स्वास्थ्य केन्द्रों के स्टोर की नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती है। सीजीएमसी द्वारा दवा की पूर्ण गुणवत्ता चेक कर स्वास्थ्य केन्द्रों में मांग अनुसार दवा प्रदाय की जाती है। मरीजों को दवा वितरण से पूर्व दवा की वर्तमान स्थिति जांच कर दवा दी जाती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page