back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष 20 एवं 21 मई को जिले के प्रवास पर…

विधानसभा अध्यक्ष 20 एवं 21 मई को जिले के प्रवास पर
– विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
राजनांदगांव 19 मई 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 20 एवं 21 मई 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 20 मई को सुबह 11.30 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम फूलझर पहुंचेंगे तथा दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक ग्राम फूलझर सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में शामिल होंगे।

Advertisements

विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.30 बजे ग्राम फूलझर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे तथा समय आरक्षित रहेगा व रात्रि विश्राम करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 21 मई को दोपहर 1 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव पहुंचकर भारतीय स्टेट बैंक शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 5 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी कार्यक्रम तथा शाम 6 बजे ऊर्जा पार्क गौरव पथ में नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 7.30 बजे राजनादगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page