back to top

राजनांदगांव : हत्या के आरोपी को चंद घंटों में तुमड़ीबोड पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – दिनाँक 18/05/22 को ग्राम दिवानभेडी में हत्या होने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के दिशा निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव गौरव राय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी तुमड़ीबोड रितेश मिश्रा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन देशमुख ,राजकुमार महिलांगे, प्रधान आरक्षक 602 देवसत रामटेके,आरक्षक 1081 ,904,1388,1655,1055 के सहयोग में टीम गठित कर हत्या के आरोपी घनश्याम दास साहू पिता अंकालू साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम दिवानभेडी को घेराबंदी कर कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर हिरासत में लिया जाकर माननीय न्यायालय राजनांदगांव ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page