back to top

राजनांदगांव : हरियर राजनांदगांव के लिये कलेक्टर अग्रवाल ने बंगला में लगाये नीम व बेल के पौधे…

राजनांदगांव 19 जुलाई। शहर को प्रदुषण मुक्त करने तथा चलव बनाबो हरियल राजनांदगांव की परिकल्पना को सकार करने कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मोहला मानपुर के पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी.सिंह तथा निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के साथ आज अपने बंगले में पौधरोपण किये। पौधरोपण के तहत उन्हांेने नीम एवं बेल के पौधे लगाये।

Advertisements


पौधरोपण कर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अपील करते हुये कहा कि पौधे लगाने के साथ साथ उसका संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है, तभी पौधे पेड़ का रूप लेगे।

उन्हांेंने कहा कि चलव बनाबो हरियर राजनांदगांव की परिकल्पना के साथ राजनांदगांव जिले में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी प्रकार एक पेड़ मॉ के नाम शासन की सोच को सकार करने लोगों में उत्साह है और जिले भर में अपनी माता एवं परिवार के नाम लोग पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा के लिये शपथ ले रहे है।


निगम आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि गत 3-4 वर्षो से नगर निगम द्वारा शहर मंे वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है, इस वर्ष भी सभी वार्डो में स्थान चयन कर पौध रोपण किया जा रहा है। गत वर्ष निगम द्वारा किये गये पौध रोपण का अच्छी तरह से देख-भाल कर रहे है, जिससे अधिकांश पौधे वृक्ष का आकार ले लिये है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने घर एवं संस्थान के सामने लगे वृक्ष की देख-भाल व सुरक्षा करेगा तो हमारा शहर हरा-भरा हो जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page