back to top

राजनांदगांव : हाईवा और बाइक में भिंड़त से मौके पर दो की मौत…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव : ठेलकाडीह तेज गति से भागती हाईवे ने बाइक सवारों को ठोकर मारी जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक गंभीर को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Advertisements

घुमका क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा निवासी शिव नेताम 30 वर्ष हननु कौमार्य 40 वर्ष एवं अरुण वर्मा डोगरगढ़ की तरफ से लौट रहे थे। वे डोगरगढ़ रोड के पास ग्राम सिरसाही ही पहुंचे ही थे ।तभी यह हादसा हुआ ।

घटना में बाइक चालक शिव नेताम दूर जा गिरा। हननु कौमार्य को भी काफी चोटें आई थी । जिसमें मौके पर उसकी मौत हो गई ।वर्मा को गंभीर चोट आई। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है ।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह लगभग 8:00 बजे हुए इस घटना में हाईवे चालक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे ठेले को ठोकर मारते बिजली खंभे को तोड़ शौचालय में जा घुसा।

गनीमत है कि उस वक्त वहां पर कोई नहीं था ।शौचालय बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है ।उक्त घटना को देख लोग सीध उठे थे। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। पुलिस इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page