back to top

राजनांदगांव : में 62 नए संक्रमित, खैरागढ़ में कोरोना विस्फोट…

राजनांदगांव :जिले में कोरोना संक्रमण बड़े रूप में ब्लास्ट होने लगा है। गुरुवार को जिले में कोरोना के 62 नए संक्रमित में सामने आए हैं। जिसमें खैरागढ़ ब्लाक में कोरोना विस्फोट हुआ है।

Advertisements

यहां कुल 18 पाजिटिव मरीज की पहचान की गई है। वही धर्मनगरी डोंगरगढ़ में 5 संक्रमित मिले है। गुरुवार को सामने आए नए संक्रमितों में 28 ग्रामीण क्षेत्र और 34 पॉजिटिव शहरी क्षेत्र में मिला है।

शहर के नंदई में पांच, लेबर कालोनी व कुंवा चौक में तीन, हीरा मोती लाइन, जीएमसीएच, तुलसीपुर, शांति नगर, सिंगदई व ब्राह्मण पारा में दो-दो और कैलाश नगर, दुर्गा चौक, बल्देव बाग, चौघड़िया पारा, स्टेशनपारा, कंचन बाग, गंज लाइन, बसंतपुर, बजरंगपुर नवागांव, गांधी चौक व चिखली में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

सीएमएचओ डा. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज कोविड-19 अस्पताल में गुरुवार को एक संक्रमित की मौत भी हुई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोनाः मार्च के पहले पखवाड़े में खैरागढ़ इलाके में 40 से ज्यादा कोरोना पाजिटिव मिलने और गुरुवार की सुबह इलाजरत बुजुर्ग की मौत के साथ ही इलाके में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 21 हो गया है। डाइट प्राचार्य के 86 वर्षीय पिता पाजिटिव पाने पर मेडिकल अस्पताल पेंड्री में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

नपा अमला सड़कों पर उतर आया है। चेक पोस्ट लगाकर बिना मास्क लगाए घूमने वालों पर जुर्माना किया जा रहा है। सीएमओ सीमा बक्शी के निर्देश पर पुलिस और नपा अमले ने बुधवार को बिना मास्क घूमने वाले 20 लोगों से 4000 जुर्माना वसूला गया। गुरुवार को 28 लोगों से 5600 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान नपा के राजेश तिवारी, लतमार साहू, संजय यादव, देवेंद्र यादव, आशीष तिवारी, पीयूष यदु, अभिषेक यादव, बलराम यदु, सुरेश महोबे सहित पुलिस जवान मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page