back to top

राजनांदगांव : हैदराबाद विधायक टी राजा का हुआ अचानक राजनांदगांव आगमन…

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल एवं राम भक्तो ने किया भव्य स्वागत फूटे फटाके राम नाम से गूंजा शहर

Advertisements

राजनांदगांव – 24 जनवरी विधायक टी राजा डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दरबार दर्शन को जाते हुए अचानक राजनांदगांव में रुके विश्व हिंदू परिषद ने बड़े ही धूम धाम से रायपुर नाका स्थित राम दरबार से उन्हे लेकर विशाल बाइक यात्रा करते हुए महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर विहिप जिला कार्यालय लाए।


फटाके बम फोड़, राम नाम के जय जयकारो से टी राजा जी का स्वागत किया गया, जिले के रामभक्तो में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला, विधायक ने दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन किए।

विहिप बजरंग दल के पधाधिकारियो ने पुष्प गुच्छ एवम भगवा पटका पहना सम्मान किया, एवम उनके हिंदुत्व शंखनाद-धर्म संगत कार्यशेली के लिए सराहना साधुवाद किया। इस अवसर पर सैकड़ो बजरंगी राम भक्त उपस्थित रहे। उक्त पूरी जानकारी बजरंगदल जिला संयोजक सुनील सेन ने दी ।।

Advertisements

You cannot copy content of this page