back to top

राजनांदगांव : होटल अवाना विवाद मामले में 5 आरोपियों को जेल…

राजनांदगाँव।होटल अवाना के पास हो हुल्लड़ के साथ विवाद के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। शहर के प्रतिष्ठित लक्झरी होटल के पास इस तरह की घटना जन चर्चा का विषय बन गई है।

Advertisements


पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के दिशा निर्देश पर बसंतपुर पुलिस के द्वारा आपराधिक व असमाजिक तत्वो पर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कडी के दौरान 13 जून 2025 को 04 अनावेदकगणोे के विरूद्व प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत् कार्यवाही कर माननीय एस0डी0एम0 न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जरिये मोबाईल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ आसाजिक तत्वो के द्वारा होटल अवाना के पास हो हुडदंग कर रहे। जिसे वहॉ पर उपस्थित लोगो के द्वारा समझाईश दिया किया किन्तु वे लोग नही मान रहे है। पुलिस को सूचना प्राप्त होने उपरान्त निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में परिशांति कायम रखने हेतु टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। उपरोक्त अनावेदकगणो द्वारा पुलिस की उपस्थिति में आक्रोशित होकर हो हुल्लड करने लगे।

उपरोक्त आरोपीणो के विरूद्व प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत् कार्यवाही कर अनावेदकगणो को गिरफ्तार कर माननीय एस0डी0एम0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया एवं माननीय न्यायालय से उपरोक्त आवेदकगणों का जेल वारंट प्राप्त होने उपरान्त जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया। इसी प्रकार 12 मई25 को सूचना प्राप्त हुआ कि सागर मंजन पिता सन्ममुख मंजन उम्र 29 साल निवासी सिंधी कॉलोनी राजनांदगांव थाना बसंतपुर सार्वजनिक रूप से छ0ग0 शासन द्वारा प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा सितार को बिक्री करने हेतु रखा है।

सूचना पर रेड कार्यवाही कर अनावेदक सागर मंजन के कब्जे से 140 पैकेट जर्दा युक्त गुटखा जप्त कर अनावेदक के विरूद्व कोटपा एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया तथा अनावेदक के विरूद्व पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत् कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उनि देवादास भारती, सउनि मनमोहन साहू, सउनि डेमिन साहू आरक्षक प्रवीण मेश्राम एवं आशीष मानिकपुरी की अहम भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page